Saturday , 12 September 2026
Home स्पेशल लॉकडाउन में लौटे उत्तराखंडियों से गायक सोनू निगम की अपील, अब स्वरोजगार अपनाओ
स्पेशल

लॉकडाउन में लौटे उत्तराखंडियों से गायक सोनू निगम की अपील, अब स्वरोजगार अपनाओ

कोरोना काल में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लाखों-करोड़ों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। कभी उत्तराखंड के पहाड़ों को छोड़कर शहरों में नौकरी के लिए गए लोगों को वापस लौटना पड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा लोग उत्तराखंड लौट आए हैं।

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने उत्तराखंडियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बात कही है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सोनू ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने पलायन की बड़ी मार झेली है लेकिन कोरोना महामारी जब से आई तो बहुत सारे नौजवान जो घरों से दूर अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे थे, वापस आ रहे हैं और काफी आ भी चुके हैं।

सोनू निगम ने कहा कि मेरा उन नौजवानों को यही सुझाव रहेगा कि अब आप अपने ही राज्य में खुद स्वरोजगार ढूंढें और अपना, अपने परिवार का, अपने राज्य का विकास करें। उसमें अपनी भागीदारी करें। सोनू ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि हंस फाउंडेशन और संजय दरमोड़ा जी आपके लिए खड़े हैं। वे काफी मेहनत कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग उनकी मदद पाएंगे। आप खुश रहेंगे, आपकी तरक्की और आपके राज्य उत्तराखंड की तरक्की देखकर मुझे बेहद खुशी मिलेगी। बहुत बहुत शुभकानाएं आपको।

 

आपको बता दें कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा दानदाता समूह ‘हंस फाउंडेशन’ कोरोना काल में गरीबों और बेसहारा लोगों की हरतरह से मदद करता आया है। सोनू निगम की यह अपील भी उसी को ध्यान में रखते हुए है कि हंस फाउंडेशन की मदद से उत्तराखंड के लोग अपने राज्य में ही बेहतर जीवन-यापन कर सकते हैं।

हंस फाउंडेशन ने पीएम फंड में भी दी बड़ी मदद

कोरोना के कारण पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए हंस फाउंडेशन ने हरसंभव मदद की है। फाउंडेशन की तरफ से पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में 4 करोड़ रुपये दान किए गए हैं। उत्तराखंड की बात करें तो राज्य को कोविड-19 से लड़ने के लिए हंस फाउंडेशन ने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि प्रदान की है। साथ ही फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के दूरगामी क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों तक निरंतर खाद्य सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

हंस फाउंडेशन कोविड-19 संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन में फंसे कमजोर और जरूरतमंद तबके के लोगों के लिए ऑपरेशन नमस्ते के जरिए निरंतर मदद पहुंचा रहा है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और देश के तमाम दूसरे राज्यों में हंस फाउंडेशन सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए डिजिटल इंडिया के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों तक राशन, मास्क और तमाम दूसरी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles