उत्तराखंड में 24 घंटे में बढ़े 158 कोरोना पॉजिटिव केस, फिर रेड जोन में नैनीताल

उत्तराखंड में 24 घंटे में बढ़े 158 कोरोना पॉजिटिव केस, फिर रेड जोन में नैनीताल

उत्तराखंड में कोरोना के जो मामले बढ़ रहे हैं उनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो मुंबई, पुणे, चेन्नई, दिल्ली जैसे कोरोना से ज्यादा प्रभावित शहरों से लौटे हैं। ऐसे में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आज भी कोरोना के 158 नए केस आए हैं और कुल आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच गया है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस अपना विकराल रूप दिखाने लगा है। आम से लेकर खास व्यक्ति भी अब संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिवार के सदस्यों और स्टाफ के 21 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच हुआ है। महाराज कैबिनेट के कई अन्य मंत्रियों से मिले थे, ऐसे में हर कोई टेंशन में है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

इस बीच रात में 8 बजे 24 घंटे के कोरोना के मामलों की रिपोर्ट (corona in Uttarakhand) भी आ गई। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ अब 900 के आंकड़े को पार कर गया है। राज्य में रविवार को कोरोना के कुल 158 नए मामले सामने आए।

Image

 

मृतकों का भी बढ़ा आंकड़ा, नैनीताल फिर रेड जोन में

देहरादून से सबसे ज्यादा 49 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या छह हो गई है। प्रदेश में नैनीताल फिर रेड जोन में चला गया है। साथ ही ऊधमसिंहनगर ग्रीन जोन में और अन्य 11 जिले ऑरेंज जोन में हैं।

पढ़ें- सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश में अब कुल 907 केस

प्रदेश में अब कोरोना के कुल 907 मामले हो गए हैं। शाम में बढ़े 105 नए पॉजिटिव केस में से देहरादून से 24, हरिद्वार से 2, नैनीताल से 31, टिहरी से 3, अल्मोड़ा 18, चंपावत से 4, उत्तरकाशी से एक, ऊधमसिंह नगर से 20 और चमोली से दो केस आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर मरीज मुंबई या महाराष्ट्र के दूसरे शहरों, चेन्नई, दिल्ली से आए हैं।

दोपहर तक आए थे 53 मरीज

राज्य में दोपहर 2 बजे तक महामारी से पीडितों का आंकड़ा 802 पर था। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तब सर्वाधिक 25 मरीज नैनीताल में सामने आए थे जबकि हरिद्वार में 15, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में छह और रुद्रप्रयाग में एक कोरोना मरीज है। पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 102 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

पढ़ें- पहली जून से कुछ पाबंदियों के साथ ‘अनलॉक’ होगा देश

महाराज की पत्नी अमृता की जांच रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमृता पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुकी हैं। चिंता की बात यह है कि मंत्री ने शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में हिस्सा लिया था और पिछले दिनों अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे। मंत्री के परिजनों को रविवार दोपहर एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने बताया है कि कि कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले सप्ताह में प्रति दिन सैंपल का औसत 01 था जबकि 16 वें सप्ताह में यह औसत बढ़कर 834 हो गया है। यह जल्द ही 1000 प्रति दिन हो जाएगा।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this