Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 6100 के पार, रिकवरी रेट गिरकर 58.42% हुआ
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 6100 के पार, रिकवरी रेट गिरकर 58.42% हुआ

अनुसार रविवार को 2495 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 2352 की रिपोर्ट निगेटिव व 143 की पॉजीटिव आई है। इनमें सर्वाधिक 51 मामले जिला ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं। जिनमें 40 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं। देहरादून में भी कोरोना के 46 नए मामले आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6100 के पार चला गया है। रविवार को सूबे में कोरोना ने 143 नए पॉजिटिव केस सामने आए। अभी तक 3566 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2437 मरीज विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। 38 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। वहीं 63 मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। राज्य में एक समय 85 तक पहुंच गया रिकवरी रेट रविवार को गिरकर 58.42% पर आ गया। राज्य में इस समय 223 कंटेनमेंट जोन हैं।

Image

Image

Image

Image

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 2495 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 2352 की रिपोर्ट निगेटिव व 143 की पॉजीटिव आई है। इनमें सर्वाधिक 51 मामले जिला ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं। जिनमें 40 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं। देहरादून में भी कोरोना के 46 नए मामले आए हैं। हरिद्वार में 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिनमें दस पूर्व संक्रमितों के संपर्क में आए लोग हैं। नैनीताल में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उत्तरकाशी में छह, अल्मोड़ा और पौड़ी में तीन-तीन केस पॉजीटिव आए हैं। चमोली, रूद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उधर, रविवार को अस्पतालों से कोरोना के 71 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। सबसे ज्यादा देहरादून से 43 लोग डिस्चॉर्ज हुए। इसके अलावा टिहरी से 12, चंपावत से 9, हरिद्वार से 5 और उत्तरकाशी से दो लोग शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...