पिथोरागढ़: जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में शौर्य के प्रतिक T55 टैंक का हुआ लोकापर्ण

पिथोरागढ़: जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में शौर्य के प्रतिक T55 टैंक का हुआ लोकापर्ण

भारतीय सेना के उत्तर भारत एरिया के चीफ  मेजर जनरल अनिल चंदेल ने जनरल बिसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, पिथोरागढ़, के प्रवेश द्वार पर स्थापित वर्ष 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को कहर बरसाने वाले टी-55 टैंक का लोकापर्ण किया ।

पिथोरागढ़: बुधवार को भारतीय सेना के उत्तर भारत एरिया के चीफ  मेजर जनरल अनिल चंदेल ने जनरल बिसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, पिथोरागढ़, के प्रवेश द्वार पर स्थापित वर्ष 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को कहर बरसाने वाले टी-55 टैंक का लोकापर्ण किया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद भामा और बर्सर कैप्टन(आईएन) अतुल कुमार माथुर ने मेजर जनरल का स्वागत किया और  छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कीं।  इस अवसर पर मेजर जनरल अनिल चंदेल ने टैंक को समर्पित करते हुए कहा कि “यह भारत-पाक युद्ध में जनरल बीसी जोशी के शौर्य, पराक्रम और उत्कृष्ट नेतृत्व  की याद दिलाता है, वर्ष 1971 के यद्ध के दौरान 64 कैवेलरी रेजिमेंट का जाबांज  टैंक जनरल बीसी जोशी के कमांड में था | यह t 55 टैंक ही था भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी |

बीसी जोशी आर्मी स्कूल

जनरल बीसी जोशी: शौर्य की मिसाल

5 दिसम्बर 1935 को  पिथोरागढ़ उत्तराखंड में जन्मे जनरल विपिन चंद्र जोशी, भारतीय सेना के 17 वें थलसेना अध्यक्ष  (सीओएएस) थे। 4 दिसंबर 1956 में भारतीय सेना में आरमर्ड कोर 64 कैवलरी रेजिमेंट में कमीशंड हुए।
1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में एक बख़्तरबंद रेजिमेंट को कमांड किया। उन्होंने एक स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड और एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी |जनरल जोशी को विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

पिथोरागढ़ में जनरल जोशी ने ही 1993 में जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की स्थापना की थी |

यह भी पढ़ें: जनरल बीसी जोशी… यह नाम उत्तराखंड की आन बान और शान है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this