Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, वजह है खास
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरशिखर पर उत्तराखंडी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, वजह है खास

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।

योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड का तीन दिवसीय दौरा करने वाले हैं वह 3 मई से 5 मई तक उत्तराखंड में रहेंगे। जिसमें वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के बारे में बातचीत भी करेंगे। इस दौरान वह महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) में अपने गुरू अवैद्यनाम की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। जिसमें मुख्य रुप से हरिद्वार में बने उत्तर प्रदेश के नए होटल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अपने पैतृक विधानसभा यमकेश्वर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

हालांकि अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया सीएम योगी आदित्यनाथ 3 मई को उत्तराखंड आ सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...