Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून मान जाइए! उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने पर 1991 लोग गिरफ्तार, 1963 गाड़ियां जब्त
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

मान जाइए! उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने पर 1991 लोग गिरफ्तार, 1963 गाड़ियां जब्त

1991 people arrested in violation of coronavirus lockdown in uttarakhand

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। मरने वालों की तादाद हर रोज हजार की संख्या में बढ़ रही है फिर भी देश के कुछ लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। जी हां, उत्तराखंड से आए एक आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि राज्य के कुछ लोग अब भी लॉकडाउन का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं।

लॉकडाउन के शुरू के 5 दिन के भीतर ही उत्तराखंड पुलिस ने 1991 लोगों को नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 362 एफआईआर दर्ज की है और मोटर व्हीकल ऐक्ट के तहत 1963 गाड़ियों को भी जब्त किया है। यह हालत तब है जबकि सरकार लगातार लोगों को समझा रही है कि घर से बाहर न निकलें जब तक की बहुत बड़ी इमर्जेंसी न हो।

फिर भी कुछ लोग यह समझकर कि उन्हें कुछ नहीं होगा, अपनी, अपने परिवार की और पूरे राज्य के लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की उचित व्यवस्था है। राज्य में किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे। जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय (सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे) यथावत रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील की है कि लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें। पीएम ने नवरात्रि पूजा को लेकर कहा कि घरों से बाहर मत निकालिए, मन के भीतर झांकिए। उन्होंने कहा है कि हम सभी नवरात्रि पर मां भगवती की पूजा करते हैं, लॉकडाउन का यह वक्त गहराई से भक्ति का मौका देता है। मन के भीतर झांकिए, योग करिए, स्वस्थ रहिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles