Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून इटली का खौफनाक वीडियो शेयर कर CM रावत बोले, कोरोना के हालात को समझें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

इटली का खौफनाक वीडियो शेयर कर CM रावत बोले, कोरोना के हालात को समझें

uttarakhand cm shares italy video on facebook for coronavirus seriousness

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। लगातार लोगों को सोशल मीडिया के जरिए समझा रहे हैं कि लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें। हालांकि कुछ लोग अब भी हालात की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। उत्तराखंड में सैकड़ों की संख्या में लोगों की गिरफ्तारी और उनकी गाड़ियों को जब्त किया जाना इसका एक उदाहरण है।

ऐसे में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इटली का एक वीडियो फेसबुक पर शेयर कर एक बार फिर प्रदेश के लोगों को समझाने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा, ‘इटली का उदाहरण हमें बहुत कुछ सिखाता है। आज किस कदर कोरोना वायरस ने पूरे इटली को अपनी चपेट में ले लिया है। इटली के नागरिकों द्वारा सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करना पूरे देश को काफी महंगा पड़ रहा है।’

सीएम रावत ने आगे कहा कि इसलिए मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करना चाहूंगा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा निरंतर दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का आप भली-भांति अनुपालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें, मास्क पहने और सबसे जरूरी लॉकडाउन के दौरान अपने घरों के भीतर ही रहें। ये कुछ चीजें हैं जिसके चलते ही हम कोरोना जैसी भीषण महामारी को हराने में सफल होंगे।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/209793716787218/

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...