Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से जंग: हालात जानने CM रावत ने जिलाधिकारियों को मिलाया फोन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से जंग: हालात जानने CM रावत ने जिलाधिकारियों को मिलाया फोन

coronavirus cm rawat dialed phone to district magistrates

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से फोन के माध्यम से कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रखी जाएं। खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए।

यह भी देखें – कोरोना: दिल्ली मरकज में उत्तराखंड से भी गए थे 34 लोग, राज्य सरकार अलर्ट

मंगलवार को सीएम ने जिलाधिकारियों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। यह ध्यान रहे कि खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री में ओवर रेटिंग की शिकायत ना हो।

यह भी देखें – इटली का खौफनाक वीडियो शेयर कर CM रावत बोले, कोरोना के हालात को समझें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए स्वास्थ्य सचिव एवं डीजी स्वास्थ्य से संपर्क करने के निर्देश दिए। इससे पहले सीएम ने फेसबुक पोस्ट पर इटली का एक वीडियो शेयर कर लोगों से कहा था कि वे हालात की गंभीरता को समझें और कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...