Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना की दूसरी लहर में ही पहाड़ के बच्चे हो रहे संक्रमित, मई में 20 दिनों के आंकड़े दे रहे टेंशन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना की दूसरी लहर में ही पहाड़ के बच्चे हो रहे संक्रमित, मई में 20 दिनों के आंकड़े दे रहे टेंशन

देवभूमि उत्तराखंड में मई की शुरुआत में कोरोना के मामलों की रफ्तार जो बढ़ रही थी, अब ढलान पर है। यह एक राहत की बात है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार से भी कम नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम ने मई में 20 दिनों के आंकड़े क्रमबद्ध तरीके से जारी किए हैं जिससे पता चलता है कि पहाड़ी प्रदेश के छोटे बच्चों पर कोरोना किस कदर असर कर रहा है।

जी हां, उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. अमित नेगी ने बताया है कि इन 20 दिनों में 1,22,949 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। 1 मई से 20 मई के बीच 9 साल से कम उम्र के कुल 2044 बच्चे और 10-19 साल के 8661 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

तुलनात्मक रूप से देखें तो 1 मई को 6250 केस आए थे, जिसमें 0-9 साल के बच्चों की संख्या 103 थी। 3 मई को 123, 5 मई को 148 और इसके बाद कई दिनों तक लगातार 100 से ज्यादा मासूम बच्चे संक्रमित होते गए। 14 मई से 20 मई तक 100 से भी कम केस आ रहे हैं। उम्रवार नीचे चार्ट से समझा जा सकता है कि उत्तराखंड में इन 20 दिनों में किस उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित हुए।

Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्र सरकार की ओर से आशंका जताई गई है कि तीसरी लहर में बच्चे कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। अलग-अलग राज्यों में उस हिसाब से तैयारियां भी शुरू हो गई है। बच्चों के अस्पताल से लेकर गांव-गांव रणनीति बनाई जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड के लिए भी यह अलर्ट होने का समय है। दूसरी लहर में ही सैकड़ों बच्चों को कोरोना हुआ है। ऐसे में तीसरी लहर में बच्चे कम प्रभावित हों, इसका प्रयास जन-जन को करना होगा।

पौड़ी में गांव-गांव कोविड जांच और बंट रही दवाएं, हिल मेल फाउंडेशन के बाद सरकारी टीम भी पहुंची

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...