Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल पौड़ी में गांव-गांव कोविड जांच और बंट रही दवाएं, हिल मेल फाउंडेशन के बाद सरकारी टीम भी पहुंची
पौड़ी गढ़वालउत्तराखंड न्यूज़

पौड़ी में गांव-गांव कोविड जांच और बंट रही दवाएं, हिल मेल फाउंडेशन के बाद सरकारी टीम भी पहुंची

कोरोना के खिलाफ जारी इस लड़ाई में जल्द कोविड जांच और कंटेनमेंट का विशेष महत्व हैं। संक्रमण गांवों में फैलता देख अब उत्तराखंड के गांवों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और दवाएं पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इस पहल में हिल मेल फाउंडेशन भी अहम भूमिका निभा रहा है।

कोरोना का संक्रमण अब गांवों में फैल रहा है। ऐसे में सरकारों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन और एजेंसियां घर-घर पहुंच बना रही हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में कोविड जांच और दवाओं का वितरण कार्य तेज हो रहा है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के तहत प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यमकेश्वर की ओर से जारी निर्देश के तहत ग्राम मल्ला बनास और तल्ला बनास में 5 लोगों की टीम को आज इस काम में लगाया गया।

शनिवार को मल्ला बनास में सीएचओ/एमएलएचपी डॉ. विवेक सकलानी और स्टाफ नर्स कौशल प्रसाद ने मल्ला बनास में तो प्रमोद पोखरियाल फार्मासिस्ट और सीएचओ/एमएलएचपी लक्ष्मी कुशावाहा ने तल्ला बनास में कोविड-19 सैंपलिंग की और मेडिसिन किट वितरित किया।

आपको बता दें कि हिल मेल फाउंडेशन ने एक अभियान के तहत 19 मई को यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकंठ-यमकेश्वर क्षेत्र में कई ग्राम सभाओं में कोविड की दवाओं का वितरण किया। फाउंडेशन की टीम ने लोगों को मल्टीविटामिन की गोलियां, मास्क और सैनिटाइजर बांटे। हिल-मेल फाउंडेशन उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा अधिसूचित की गई कोरोना संक्रमण की दवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम प्रधानों और आशा कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रहा है।

हिल-मेल की टीम लोगों को कोविड प्रोटोकॉल, सावधानी और बचाव के बारे में भी जागरुक कर रही है। हिल-मेल फाउंडेशन ने यमकेश्वर ब्लॉक बिथ्याणी, कांडी, जयहरी मल्ली, उमरोली, पोखरी, मागथा और उमड़ा ग्राम सभा के प्रधानों को कोविड मेडिसिन, सरकार द्वारा जारी चिकित्सा परामर्श, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इसके अलावा स्वास्थ्य उपकेंद्र ठांगर में भी कोविड दवाओं की किट उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में कई आशा कार्यकर्ताओं को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। इससे पहले, हिल-मेल की टीम ने तल्ला बनास से यमकेश्वर के बीच दवा एवं मास्क वितरण अभियान चलाया था।

हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी के निर्देशन में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी के प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, हिल-मेल के अर्जुन रावत, दीपक नेगी, सतीश नेगी समेत कई वॉलंटियर्स ने यमकेश्वर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को कोविड की दवा की किट उपलब्ध कराई ताकि कोविड संक्रमण होने पर किसी को दवा की कमी के चलते इलाज शुरू करने में देरी न हो। फाउंडेशन के वॉलियंटर्स ने कई जगहों पर लोगों से कोविड के लक्षणों को न छुपाने का अनुरोध किया ताकि इसे संक्रमण को पहाड़ों पर फैसले से रोका जा सके। हिल-मेल फाउंडेशन के इस पूरे अभियान को आज तक में एडीटर राष्ट्रीय सुरक्षा मनजीत नेगी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

हिल-मेल फाउंडेशन इन दिनों अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कोविड ओपीडी भी चला रहा है। इसमें कोरोना संक्रमण के इलाज और बचाव को लेकर ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है। इस पर संपर्क कर कोई भी कोरोना से संबंधित परामर्श ले सकता है। हिल-मेल फाउंडेशन को इस अभियान में दीर्घायु आर्गेनिक्स और व्यक्तिगत रूप से कई लोगों ने योगदान दिया है।

कोरोना काल में हिल-मेल फाउंडेशन का अभियान #JeetegaUttarakhand #JeetegaPahad

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ने लगे ब्लैक फंगस के मामले, सरकार ने घोषित की महामारी

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...