Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 319 नए केस, छह की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 319 नए केस, छह की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच सोमवार को 319 नए नए मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12493 हो गई है। प्रदेश में 385 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर भी लौटे। वहीं छह कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। इनमें एम्स ऋषिकेश में चार और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में दो संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। प्रदेश में अब तक 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, जांच रिपोर्ट में 5668 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। राज्य में इस समय कुल एक्टिव केस 3806 हैं।

Image

हरिद्वार में लगातार तेजी से बढ़ रहा कोरोना

हरिद्वार में एक बार फिर सबसे ज्यादा 109 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कई दिनों से हरिद्वार में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं, इनमें से अधिकतर लोग संक्रमित मरीज संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं उत्तरकाशी जिले में 77 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। तो रुद्रप्रयाग जिले में 41, ऊधमसिंह नगर में 38, नैनीताल में 23, टिहरी में 15, देहरादून जिले में 10, बागेश्वर में तीन, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।

प्रदेश में बढ़ रही है रिकवरी दर

प्रदेश में कोरोना सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिससे संक्रमण दर 5.05 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, डबलिंग दर 28.95 दिन और रिकवरी दर 67.92 प्रतिशत है। बीते दो दिन से प्रदेश में संक्रमित होने वाले मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...