Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ में पहाड़ी से भूस्खलन के मलबे में दबी महिला, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

पिथौरागढ़ में पहाड़ी से भूस्खलन के मलबे में दबी महिला, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में इन दिनों भारी बारिश के चलते काफी तबाही मची हुई है। आपदा का गढ़ बन चुके धारचूला तहसील के जुम्मा के एकला तोक में सोमवार सुबह चार बजे मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन से आए मलबे में एक महिला दब गई। सूचना पर धारचूला तहसील मुख्यालय से पहुंची टीम ने छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया।

जुम्मा गांव की भागीरथी देवी पत्नी नर सिंह रविवार सुबह करीब चार बजे घर से कुछ दूरी स्थित गोशाला में जानवरों को चारा देने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में आया मलबा भागीरथी को बहा ले गया। इधर परिजनों ने घटना की सूचना बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी को दी।

पढ़ें- चमोली में 70 के दशक में मलबे से भर गई 100 साल पुरानी झील को फिर से ‘जिंदा’ करने की पहल

उनके द्वारा तहसील प्रशासन को जानकारी देने के बाद धारचूला तहसील मुख्यालय से एसओ विजेंद्र साह के नेतृत्व में 10 एसडीआरएफ, 10 पुलिस जवान सहित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचे। महिला को ढूंढने का रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। यहां लगातार छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें – VIDEO: पिथौरागढ़ में बादल फटने से बह गया था पुल, बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में किया तैयार

यह भी पढ़ें – सत्कर्मा मिशन : आपदा प्रभावित लोगों से मिले स्वामी वीरेंद्रानंद, हरसंभव मदद का भरोसा

उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि लगातार बारिश होने और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण महिला की खोजबीन का काम रोकना पड़ा है। मंगलवार को फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल 20 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles