Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 497 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के पास पहुंचा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 497 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के पास पहुंचा

उत्तराखंड में मंगलवार को 497 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 13 हजार के पास पहुंच गई है। इस बीच 239 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा 105 मरीज ऊधमसिंह नगर में आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में चार, बागेश्वर में 10, चंपावत में 22, देहरादून में 99, हरिद्वार में 68, नैनीताल में 98, पौड़ी में 39, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, टिहरी में 42 और उत्तरकाशी में आठ मरीज सामने आए हैं।

इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 12961 पहुंच गई है।बता दें कि अब तक प्रदेश में 8724 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में अब भी 4024 एक्टिव केस हैं, जबकि 164 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों की डबलिंग दर 30.90 दिन पहुंच गई है जबकि रिकवरी दर 67.31 फीसदी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...