Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून भारी बारिश, बिजली भी गिरेगी…उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

भारी बारिश, बिजली भी गिरेगी…उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले करीब दो हफ्ते से रुक-रुककर अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ में इस साल भारी बारिश ने काफी नुकसान किया है। इस बीच मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए उत्तराखंड में जिलों के हिसाब से चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आपके जिले का मौसम कैसा रहने वाला है।

9 अगस्त 2020
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून एवं पौड़ी जिलों में कहीं-तहीं तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

10 अगस्त 2020
सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी एवं टिहरी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र दौर के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

11 अगस्त 2020 के लिए मौसम विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है।

12 अगस्त को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र दौर के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

13 अगस्त को मौसम सामान्य रह सकता है। विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles