Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी टिहरी और रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, कई घर नष्ट, मवेशी बहे
टिहरीउत्तराखंड न्यूज़

टिहरी और रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, कई घर नष्ट, मवेशी बहे

पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। आज और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। इस बीच दो जिलों के दो गांवों में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड में पिछले 2 हफ्ते से ज्यादा समय से हो रही भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ के बाद अब टिहरी जिले में दो अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। विकासखंड भिलंगना के सीमांत गांव गंगी में देर रात मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने से करीब 20 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं, बाढ़ के पानी में एक दर्जन से ज्यादा मवेशी बह गए।

बताया जा रहा है कि 3 पुल भी नष्ट हो गए हैं। खेती को भी नुकसान पहुंचा है। सड़कें बंद होने से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

रुद्रप्रयाग जिले में भी बरसाती नाले में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। जखोली विकासखंड के सिरवाड़ी में गदेरे (बरसाती नाले) की घटना है। यहां आरसीसी पुलिया, पैदल रास्ता, सिंचाई नहर, पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि यहां गांववालों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फसले जरूर नष्ट हो गई हैं।

पढ़ें- उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

कुछ दिनों पहले पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने, भूस्खलन की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई थी।

आपको बता दें कि अगले 4 दिन मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। सोमवार के लिए हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है कि यहां तीव्र दौर की भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...