उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार, निरंजनपुर मंडी के 3 आढ़ती पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार, निरंजनपुर मंडी के 3 आढ़ती पॉजिटिव

देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल से 31 और पॉजिटिव मरीज मिले। रामनगर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत। नैनीताल के बाद टिहरी बन रहा कोरोना का नया हॉट जोन। गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग अस्पतालों में 413 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक रोजाना कई संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप और बेचैनी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 508 पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को भी राज्य में 38 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले सप्ताह भर में ही 370 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल जिले से कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। रामनगर निवासी व्यक्ति पिछले चार माह से कैंसर से भी पीड़ित था। इसके बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों में से 79 स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं और 413 पॉजिटिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। दूसरे राज्यों के तीन संक्रमित मरीजों का इलाज भी यहां पर चल रहा है।

कोरोना संक्रमितों का नया केंद्र बना टिहरी

बृहस्पतिवार को टिहरी में 10 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं। कुछ दिन पहले तक टिहरी कोरोना के संक्रमण से अछूता था लेकिन अब यहां पर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नैनीताल और देहरादून के बाद सर्वाधिक संक्रमित मरीज टिहरी में ही हैं। हरिद्वार में भी आठ और व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह लोग भी कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से लौटे हुए हैं।

निरंजनपुर मंडी में तीन आढ़ती कोरोना पॉजिटिव

देहरादून में रात नौ बजे तक 17 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन लोग निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती हैं। वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले मुंबई से वापस लौटा एक युवक और संक्रमित मरीज के संपर्क में आया एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में है। लैब से इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा देर शाम आठ और लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से तीन लोग ऋषिकेश के बताए जाते हैं।

अल्मोड़ा में भी तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह भी महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं। नैनीताल के रामनगर मैं जिस व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है उसकी मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में चार महीने तक कैंसर का इलाज करने के बाद यह व्यक्ति नैनीताल के ही एक प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार करा रहा था। बीती 26 मई को उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए एक निजी लैब में भेजा गया। लेकिन इससे पहले कैंसर पीड़ित इस मरीज की मौत हो चुकी थी।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this