Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में बढ़े 52 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 1355, 13 लोगों की मौत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

उत्तराखंड में बढ़े 52 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 1355, 13 लोगों की मौत

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर सरकार के ताजा बुलेटिन के अनुसार कोरोना के मामले बढ़कर 1355 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 52 नए केस सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि कुल केस में से 528 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

आज डॉ. सुशीला तिवारी सरकारी अस्पताल हल्द्वानी में कोरोना पॉजिटिव 79 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें इस अस्पताल में रेफर किया गया था।

आज मिले कोरोना (coronavirus uttarakhand) के कुल 52 मरीजों में से सबसे ज्यादा 27 लोग हरिद्वार जिले से हैं। इसके अलावा 11 देहरादून, 6 बागेश्व, 3 टिहरी, 2 नैनीताल, 2 उधमसिंह नगर और 1 मरीज चंपावत से है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 369 मरीज देहरादून से आए हैं। उसके बाद 323 मरीजों के साथ नैनीताल जिला दूसरे नंबर पर और 121 के आंकड़े के साथ टिहरी तीसरे स्थान पर है।

Image

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा है कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है लेकिन अभी कोरोना के मामले कुछ दिन और बढ़ सकते हैं। इसके लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क है। देहरादून में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...