लक्सर का राजन हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत 6 आरोपी अरेस्ट

लक्सर का राजन हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत 6 आरोपी अरेस्ट

हत्यारोपियों में विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने वाले भी शामिल, मुख्य आरोपी पर अलग-अलग मामलों के 11 मुकदमें दर्ज

पथरी थाना पुलिस ने ग्राम बहादरपुर जट में हुए हत्याकांड मामले में घटना के मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। हत्या के मुख्य आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से अलग-अलग मामलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादरपुर इलाके में 16 मार्च की देर शाम दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में बहादरपुर जट पथरी निवासी बाबूराम उर्फ अरुण ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भाई राजन की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। राजन की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन भी किया था। जिस पर पुलिस के आरोपियों को 36 घंटे के भीतर पकड़े जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों से प्रदर्शन बंद कर शव का दाह संस्कार किया था।
ग्रामीणों को दिए आश्वासन पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस टीमों का गठन किया। जिसके तहत पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान जतिन चौधरी पुत्र बबीत चौधरी निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी हरिद्वार, हर्ष मेहता पुत्र मनोज कुमार निवासी बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी भूतनाथ रोड कंकड़बाग पटना बिहार, आर्यन तोमर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश, हर्ष चौधरी पुत्र बबीत चौधरी निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी हरिद्वार, हर्षित राठी पुत्र मोनू निवासी करहेड़ा थाना भोपा मुजफ्फरनगर और बबीत चौधरी पुत्र नत्थू सिंह निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी जिला हरिद्वार के रूप में हुई। पकड़ा गया मुख्य आरोपी जतिन चौधरी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हत्यारोपी जतिन ने रंजिश के चलते की विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग फायरिंग
पकड़े गए आरोपी जतिन चौधरी ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 1 साल पहले उत्तराखंड के लोगों के बारे में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद विधायक उमेश कुमार के साथ उसकी रंजिश चल रही थी। इस रंजिश के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिनांक 26 फरवरी की सुबह विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर भी फायरिंग की थी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this