Home उत्तर प्रदेश देश की नदियों में 6327 डॉल्फिन, अकेले उत्तर प्रदेश में 2397 डॉल्फिन
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

देश की नदियों में 6327 डॉल्फिन, अकेले उत्तर प्रदेश में 2397 डॉल्फिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

योगी सरकार का प्रयास रंग लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक इस पर मुहर लगी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 है। इसमें सर्वाधिक संख्या के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

8 राज्यों की 28 नदियों का किया गया सर्वेक्षण

इस अग्रणी प्रयास में आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 8,500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करने के लिए 3150 दिन का समय लगा। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, उसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और असम का स्थान रहा।

‘योगी का यूपी’ शीर्ष पर

योगी सरकार ने वन, पर्यावरण के साथ-साथ जलीय जंतुओं के संरक्षण पर भी काफी जोर दिया है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश की नदियों में सर्वाधिक डॉल्फिन पाई गईं। उत्तर प्रदेश में 2397 डॉल्फिन पाई गईं। बिहार में 2220, पश्चिम बंगाल में 815 व असम में 635 डॉल्फिन पाईं गईं।

उत्तर प्रदेश में भी राज्य जलीय जीव है गांगेय डॉल्फिन

योगी सरकार ने 17 अक्टूबर 2023 को गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया है। गांगेय डाल्फिन की उपस्थिति उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल, घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, गुरु परंपरा को किया नमन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर...

लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही अलीगढ़ दौरा छोड़ राजधानी लौटे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड...