Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी! एक दिन में 946 नए केस, मौत का आंकड़ा भी 300 पहुंचा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी! एक दिन में 946 नए केस, मौत का आंकड़ा भी 300 पहुंचा

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। अभी तक यह माना जा रहा था कि कोरोना के केस भले ही लगातार मिल रहे हों लेकिन रिकवरी रेट बेहतर है। लेकिन पिछले दो दिन में सामने आए नए मामलों ने सरकार के लिए बड़ी चिंता पैदा कर दी है। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 946 सामने आए। 508 लोग स्वस्थ होकर घर भी पहुंचे। लेकिन संक्रमण की रफ्तार काबू से बाहर जाती दिख रही है।

देहरादून में सबसे ज्यादा 272, ऊधम सिंह नगर में 194, हरिद्वार में 135 और नैनीताल में 105 नए केस सामने आए हैं। वहीं उत्तरकाशी में 50, अल्मोड़ा में 48, टिहरी में 37, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 24, चंपावत में 20 और चमोली-बागेश्वर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। राज्य में कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई। अब तक कोरोना के चलते 300 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

 

राज्‍य में कुल पॉजिटिव की संख्‍या 22180 पहुंच चुकी है, इनमें से 14945 ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस समय कोरोना के 6871 एक्टिव केस हैं। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 836 मामले आए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...