Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना के 950 नए केस, देहरादून में आपातकालीन उपायों पर काम शुरू
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना के 950 नए केस, देहरादून में आपातकालीन उपायों पर काम शुरू

उत्तराखंड में रहने वाले लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। कोरोना के मामले जो पहले 100, 200 या 300 के आसपास आ रहे हैं अब उसकी रफ्तार काफी बढ़ गई है। 5 सितंबर को शाम 7.30 बजे राज्य सरकार की ओर से आया हेल्थ बुलेटिन टेंशन दे रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 950 नए केस बढ़े हैं। जबकि कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या आधे से थोड़ी ज्यादा 535 रही।

एक दिन पहले यानी 4 सितंबर को 831 नए मामले सामने आए थे। 5 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 23,961 हो गए हैं, जिसमें से 15982 लोग ठीक हो गए हैं। कुल ऐक्टिव केस 7575 हैं और मृतकों का आंकड़ा 330 हो गया है। राज्य में ठीक हुए लोगों का प्रतिशत देखें तो कोविड-19 से रिकवरी प्रतिशत 66 से ज्यादा है। उत्तराखंड में कुल सैंपल्स की जांच में 5.68 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जिलों का हाल देखें तो अल्मोड़ा में 32, बागेश्वर में 7, चमोली में 30, चंपावत में 14, देहरादून में 226, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 113, पौड़ी गढ़वाल में 71, पिथौरागढ़ में 8, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी गढ़वाल में 55, ऊधम सिंह नगर में 175, उत्तरकाशी में 69 नए मरीज आए हैं।

 

Image

 

कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के लिए बेड तैयार रखने का आदेश जारी कर दिया है। इस समय दून अस्पताल के अलावा महंत इंद्रेश, सुभारती मेडिकल कॉलेज और एचआईएचटी जौलीग्रांट अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार पहले से चल रहा है।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर मैक्स अस्पताल और सीएमआई अस्पतालप्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह 85 बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार रखें। इसमें 12 आईसीयू बेड भी शामिल करने को कहा गया है। इसके अलावा सिनर्जी और कैलाश अस्पताल में भी कोरोना संक्रमितों के उपचार को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...