Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिला अनलिमिटेड मेडिकल कवर
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिला अनलिमिटेड मेडिकल कवर

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड के चार लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने राज्य अटल आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा दिया है। मामूली शुल्क देकर सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और उनके परिजन अब असीमित धनराशि के मेडिकल कवर में आ सकते हैं। इतना ही नहीं, अन्य गोल्डन कार्ड वाले लोग भी देश के किसी भी राज्य में 5 लाख रुपये तक का फ्री में यानी कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में ऐसे ही कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए कर्मचारियों के अंश को एकसमान कर दिया गया है। अब मरीज सरकारी और गैरसरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही एनएबीएच से मान्यता प्राप्त अस्पतालों में भी जाकर इलाज करा सकेंगे।

उत्तराखंड के कर्मचारियों को एक तरह से इलाज को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अनलिमिटेड कैशलेस सुविधा मिलने के साथ ही उनके ओपीडी इलाज का खर्च भी सरकार की तरफ से नकद भुगतान किया जाएगा। यह सुविधा कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल से शुरू होगी। कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए 15 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...