दिल्ली दंगे में मारे गए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के चाकीसैंण तहसील के ग्राम रोखड़ा निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के दंगों में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिलवर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह आर्थिक सहायता दी है।
दिलबर की मौत की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले उसके दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर उसके परिजनों को दी। दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि श्याम सिंह की स्थिति पर स्थिर बताई जा रही है।
दिलवर सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था। बताया गया कि दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था, उस पर आग लगा दी थी। घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा व चाचा दिल्ली बृहस्पतिवार को ही रवाना हो गए थे।
एसआई लोहित कुल ने बताया कि दिलवर के जीजा व चाचा को दिल्ली में उसका शव मिल गया है। उन्होंने दिल्ली व आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाकर निगमबोध घाट में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


Leave a comment