Home उत्तराखंड न्यूज़ कुछ दिनों के लिए गैरसैंण से चलेगी त्रिवेंद्र सरकार, 3 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र
उत्तराखंड न्यूज़

कुछ दिनों के लिए गैरसैंण से चलेगी त्रिवेंद्र सरकार, 3 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून/गैरसैंण

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च यानी कल से गैरसैंण में शुरू हो रहा है। सचिवालय के कर्मचारी, अधिकारी गैरसैंण पहुंच गए हैं। शाम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत ज्यादातार मंत्री और विधायक भी पहुंच गए। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगले 5-6 दिनों तक या कहें कि इस हफ्ते त्रिवेंद्र सरकार गैरसैंण से ही काम करेगी।

2014 से लगातार हर साल विधानसभा का एक सत्र यहां आयोजित होता आ रहा है। हालांकि पिछले साल गैरसैंण में एक भी सत्र आयोजित नहीं किया जा सका। आपको बता दें कि गैरसैंण में नया विधानसभा भवन और दूसरी इमारतें बनकर तैयार हो चुकी हैं। आज सुबह से ही गैरसैंण में चहल-पहल बढ़ गई है।

सूबे के कई विधायकों और मंत्रियों ने ट्विटर पर यह जानकारी भी शेयर करना शुरू कर दिया है कि आज से वह अगले कुछ दिनों तक गैरसैंण में रहकर काम करेंगे।

 

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश और कोटद्वार में अपने कार्यक्रम के बाद शाम में हेलिकॉप्टर से गैरसैंण पहुंच गए। सरकार की तरफ से फिलहाल सात मार्च तक का कार्यक्रम गैरसैंण से तय किया गया है।

(गैरसैंण में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधिवत सलामी दी गई)

पहले दिन यानी 3 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। 2020-21 का वार्षिक बजट 4 मार्च को सदन में पेश किया जाएगा। कुछ और अहम विधेयक भी सरकार सदन में रख सकती है। उधर, विपक्ष ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...