अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे श्रीश्री रविशंकर, सीएम त्रिवेंद्र बोले – दुनिया भर में योग सिखा रहे उत्तराखंडी

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे श्रीश्री रविशंकर, सीएम त्रिवेंद्र बोले – दुनिया भर में योग सिखा रहे उत्तराखंडी

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् और गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा ऋषिकेश में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य श्री श्री रविशंकर के साथ शिरकत की। श्रीश्री रविशंकर का स्वागत

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् और गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा ऋषिकेश में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य श्री श्री रविशंकर के साथ शिरकत की। श्रीश्री रविशंकर का स्वागत करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री श्री रविशंकर की पूरे विश्व में पहचान हैं। उन्होंने दुनिया के अनेक अशांत देशों में जाकर शांति का संदेश दिया है। ऐसे देशों में शांति स्थापित होने के कई उदाहरण विद्यमान है। हाल ही में दिल्ली के दंगाग्रस्त क्षेत्रों में दंगा पीड़ितों के मध्य जाकर उन्होंने वहां शांति बहाली में योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री श्री रविशंकर ने देश व दुनिया को योग से परिचित कराया है। जिस देश में वे जाते हैं वहां योग का वातावरण भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि योग में बड़ा आकर्षण है। हमारी भाषा नहीं समझने वाले देश भी इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इस प्रकार योग का आकर्षण उन्हें भारत से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। दुनिया को एक सूत्र में बांधने का भी कार्य योग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मन, कर्म एवं वचन से योग की साधना पर साधक की भांति ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग को दुनिया के अधिकतर देशों ने अपने दैनिक जीवन में उतार लिया है फिर भी वे योगा विद स्प्रिचुअलिटी की तलाश में देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। देवभूमि के योग शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा विश्व प्रसिद्ध है जिसका परिणाम है कि आज दुनिया के अधिकतर देशों में उत्तराखंड के लोग योग की शिक्षा दे रहे है। उन्होंने कहा कि योग लोगों को लोगों से जोड़ने, तनाव कम करने, रोग व द्वेश को तोड़ने और अपने-आप से जुड़ने का साधन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने गंगा रिसोर्ट परिसर में स्थापित मेडिटेशन एंड होलिस्टिक हेल्थ सेंटर की शुरुआत की।

श्री श्री रविशंकर ने उपस्थित योग प्रेमियों एवं योगाचार्यो आदि को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में योग का महत्व सबसे ज्यादा है। उत्तराखंड की देवभूमि से योग का संदेश विश्व में फैला है। योगियों का यह क्षेत्र अपना घर है, योग में मानव मन, शरीर और वातावरण को स्वस्थ बनाने की ताकत है। आज विश्व में 2 बिलियन लोग योग से जुड़े हैं। योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन दर्शन है, जो प्रकृति, संस्कृति एवं सम्पता से जुड़ने का भी माध्यम है। योग तनाव व अवसाद को कम करने के साथ ही खुशहाल और सामान्य जीवन जीने का भी माध्यम है। यह चुनौतियों का सामना करने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि योग की भक्ति, कर्म एवं ज्ञानयोग आदि विद्याये हमारे जीवन का आनन्दित करती है। उन्होंने कहा कि गंगा का यह पावन क्षेत्र योग को बेहतर माहौल प्रदान करता है। उन्होंने सभी साधको से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने की अपेक्षा की। यह हमारा स्वच्छ देवभूमि को और स्वच्छ बनाने में बड़ा योगदान होगा।

श्री श्री रविशंकर ने दिल्ली से ऋषिकेश व देहरादून तथा चारधाम सड़क योजना के निर्माण कार्यों के साथ ही पर्यटकों व श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ आदि क्षेत्रों के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री रावत के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतवासियों के मन में गंगा व चारधाम के प्रति विशेष आस्था रहती है। गंगा की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा नदी की पवित्रता और मान्यता दूरस्थ देश मंगोलिया की लोक कथाओं में भी शामिल है, जो कि गंगा नदी के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित योगाचार्यो एवं योगप्रेमियों को योग से सम्बन्धित क्रियाओं की भी जानकारी दी, तथा उनसे संवाद कर उनके प्रश्नों का भी उत्तर दिया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग प्रमियों को योग के महत्व एवं योग महोत्सव मनाए जाने का उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग जीवन में सुख, समृद्वि, शांति, खुशी और स्थिरता लाता है। इसलिए पूरी दुनिया योग को अपनाने लगी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this