Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि में देववाणी का उत्थान: उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगा एक संस्कृत ग्राम
उत्तराखंड न्यूज़

देवभूमि में देववाणी का उत्थान: उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगा एक संस्कृत ग्राम

one sanskrit village will be built in every block of uttarakhand

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

देवभूमि उत्तराखंड में देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार राज्य के हर ब्लॉक में एक संस्कृत ग्राम बनाने की योजना पर काम कर रही है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में ब्लॉक स्तर पर एक संस्कृत ग्राम बनाया जाएगा और गांववालों को संस्कृत में दक्ष किया जाएगा ताकि वे धारा प्रवाह संस्कृत बोल सकें।

उन्होंने सोमवार को कहा कि वह इसकी शुरुआत अपनी विधानसभा से करेंगे। आपको बता दें कि संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार इस दिशा में सोच रही है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में संस्कृत संस्थान का परिसर खुलना राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। इस शिक्षण सत्र के आखिर तक इन भवनों का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

संगोष्ठी में आए वक्ताओं ने कहा कि वेदों की शिक्षा से समाज से व्याप्त अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम में आए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रो. वेदप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को वेदों का अनुसरण करना चाहिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...