Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट हैक, दिल्ली हिंसा से जुड़ा कनेक्शन?
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट हैक, दिल्ली हिंसा से जुड़ा कनेक्शन?

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट आज सुबह से हैक कर ली गई है। हैकर्स इंडोनेशिया के मुस्लिम नागरिक होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने अपने समूह का नाम ‘वन हैट साइबर’ बताया है। सुबह से ही उत्तराखंड टूरिज्म की साइट ओपन नहीं हो रही है। गूगल पर उत्तराखंड टूरिज्म सर्च करने पर हैकर्स द्वारा पोस्ट किया गया संदेश ही दिखाई देता है।

 

 

हैकर्स ने भारत सरकार को संबोधित संदेश में कहा है कि उन्होंने दिल्ली दंगों में अपने लोगों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए साइट हैक की है। इस समूह ने उत्तराखंड टूरिज्म की साइट पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा है कि वे भविष्य में भारत सरकार की दूसरी वेबसाइटों पर भी साइबर हमले कर सकते हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles