Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स याद हैं मुंहजबानी, देहरादून के जेपी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में
उत्तराखंड न्यूज़

केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स याद हैं मुंहजबानी, देहरादून के जेपी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

क्या आप केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स मुंहजबानी याद रख सकते हैं? देहरादून के कौलागढ़ में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले जग प्रसाद भट्टाराई ने ऐसा कर दिखाया है और अपनी इसी काबिलियत के दम पर उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। जग प्रसाद यानी जेपी को नंबरों से एलीमेंट्स अच्छी तरीके से याद हैं।

उन्होंने 19 फरवरी 2019 को एक वीडियो बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के गुरुग्राम स्थित दफ्तर भेजा था। इस दौरान वह 90 सेकंड में 118 एलीमेंट्स के नाम बताते दिखते हैं। याद्दाश्त कुछ इस तरह से मजबूत है कि आप नंबर बोलेंगे और अगले ही पल जेपी एलीमेंट का नाम बता देंगे।

बताते हैं कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने वीडियो की गहराई से जांच की और प्रक्रिया में संतुष्ट होने के बाद जेपी का नाम रिकॉर्ड में जोड़ने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आपको बता दें कि लिम्का बुक को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुक माना जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...