हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने के अपने रहस्य का खुलासा कर दिया है। पीएम ने आज ट्वीट कर कहा कि वह महिला दिवस के दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को देना चाहते हैं जिनका जीवन हमें प्रेरित करता हो। इससे वे लाखों लोगों को प्रेरित करने में मदद कर सकेंगी। आपको बता दें कि एक दिन पहले पीएम ने ट्वीट कर सोशल मीडिया छोड़ने की बात कहकर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया था।
सोमवार को किए ट्वीट में पीएम ने कहा था कि वह रविवार को अपने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। आज उन्होंने खुद ही इस रहस्य को एक और ट्वीट करके उजागर कर दिया। आपको बता दें कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं।
This Women's Day, I will give away my social media accounts to women whose life & work inspire us. This will help them ignite motivation in millions.
Are you such a woman or do you know such inspiring women? Share such stories using #SheInspiresUs. pic.twitter.com/CnuvmFAKEu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2020
आज के ट्वीट में पीएम ने यह भी लिखा है कि अगर आप ऐसी महिला हैं या ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं को जानते हैं तो उनकी कहानियों को #sheinspiresup के साथ शेयर कीजिए।


Leave a comment