Home उत्तराखंड न्यूज़ संडे को क्या करेंगे पीएम मोदी? ट्वीट कर खोला सोशल मीडिया का वो रहस्य
उत्तराखंड न्यूज़

संडे को क्या करेंगे पीएम मोदी? ट्वीट कर खोला सोशल मीडिया का वो रहस्य

पीएम मोदी

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने के अपने रहस्य का खुलासा कर दिया है। पीएम ने आज ट्वीट कर कहा कि वह महिला दिवस के दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को देना चाहते हैं जिनका जीवन हमें प्रेरित करता हो। इससे वे लाखों लोगों को प्रेरित करने में मदद कर सकेंगी। आपको बता दें कि एक दिन पहले पीएम ने ट्वीट कर सोशल मीडिया छोड़ने की बात कहकर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया था।

सोमवार को किए ट्वीट में पीएम ने कहा था कि वह रविवार को अपने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। आज उन्होंने खुद ही इस रहस्य को एक और ट्वीट करके उजागर कर दिया। आपको बता दें कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं।

 

आज के ट्वीट में पीएम ने यह भी लिखा है कि अगर आप ऐसी महिला हैं या ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं को जानते हैं तो उनकी कहानियों को #sheinspiresup के साथ शेयर कीजिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...