ऋषिकेश को याद कर इमोशनल हो गई बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर

ऋषिकेश को याद कर इमोशनल हो गई बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की सबसे व्यस्त गायिका हैं। अपने इतने छोटे से करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गीत गाए हैं। क्या आप जानते हैं, इंडियन आइडल सीजन 2 से बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा का उत्तराखंड से क्या नाता है।

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की सबसे व्यस्त गायिका हैं। अपने इतने छोटे से करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गीत गाए हैं। क्या आप जानते हैं, इंडियन आइडल सीजन 2 से बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा का उत्तराखंड से क्या नाता है। वह आज भी यहां आकर क्यों इमोशनल हो जाती हैं।

दरअसल, भले ही आज नेहा बॉलीवुड में जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हों, लेकिन उनका सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने का सफर काफी कठिनाइयों भरा रहा है। नेहा ने कई बार अपने शुरुआती दिनों को बताकर भावुक हो चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऋषिकेश में बीते अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने उस घर की तस्वीर शेयर की है, जहां वह रहा करती थीं। साथ ही नेहा ने ऋषिकेश में अपने नए बंगले की तस्वीर को भी साझा किया है।  नेहा ने बताया है कि ऋषिकेश के इसी एक कमरे के घर में वह अपने परिवार के साथ रहा करती थीं और यहीं से निकलकर वह आज इस लायक बन सकी हैं कि इसी शहर में उनका अपना बंगला है।

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पेजपर दो फोटो अपलोड की हैं, इनमें एक तस्वीर उनके ऋषिकेश के बंगले की है, वहीं दूसरी उस घर की जिसमें वह रहा करती थीं। उन्होंने लिखा है, ‘यह हमारा ऋषिकेश का बंगला है और साथ में उस घर की तस्वीर है, जिसमें मेरा जन्म हुआ था। यही वह घर है, जिसमें हम सभी एक कमरे में रहा करते थे। मेरी मां एक टेबल लगाती थीं और वही हमारा किचन होता था। यह एक बहुत छोटा कमरा था। यह हमारा नहीं था, हम इसका भी किराया चुकाते थे। आज जब मैं इसी शहर में अपना खुद का बंगला देखती हूं तो इमोशनल हो जाती हूं। सेल्फ मेड नेहा कक्कर। सबसे बड़ा शुक्रिया मेरे परिवार @sonukakkarofficial @tonykakkar मेरे पिता, मां और माता रानी का। मेरे सभी चाहने वालों का भी शुक्रिया।’

इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि सेल्फ मेड नेहा ने एक लंबा सफर तय किया है और आज बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी बॉलीवुड में काफी अच्छा कर रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this