हिल मेल ब्यूरो, देहरादून उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत काफी फायदा हुआ है। अब तक राज्य के 8.87 लाख किसानों में से 7.20 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को 485 करोड़ की मदद राशि दी चुकी है। यह आंकड़ा
हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत काफी फायदा हुआ है। अब तक राज्य के 8.87 लाख किसानों में से 7.20 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को 485 करोड़ की मदद राशि दी चुकी है। यह आंकड़ा अपने आप में किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के सफल प्रयास की कहानी कह रहा है।
बताया गया है कि राज्य में सबसे ज्यादा हरिद्वार के किसानों को इसका लाभ मिला है। आपको बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन पर काम कर रही है। इसमें उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार बढ़-चढ़ कर योगदान कर रही है। जनवरी 2020 तक इस योजना के तहत राज्य के 7,19,644 किसानों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त दी जा चुकी है। कुछ और लघु व सीमांत किसान हैं, जिनके आवेदन प्रक्रिया में हैं।
कुछ आवेदन ऐसे हैं, जिसमें किसानों की जानकारियों में गलतियां पता चली हैं। कुछ के आधार कार्ड सही नहीं लिखे गए हैं तो कुछ में बैंक का आईएफस कोड नहीं लिखा गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जिलाधिकारियों से किसानों के आवेदनों में त्रुटियों को ठीक कराने को कहा है। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी।
अगर जिलेवार किसानों की संख्या और मिली राशि के देखें तो रुद्रप्रयाग में 31681 किसानों को 20.94 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी तरह से टिहरी के 88499 किसानों को 60.03 करोड़, यूएस नगर के 72731 किसानों को 50.88 और उत्तरकाशी के 47638 किसानों को 33.17 करोड़ की मदद मिली है।
राज्य के दूसरे जिलों में क्रमश: अल्मोड़ा में 83971 किसानों को 55.48 करोड़, देहरादून में 46636 किसानों को 32.52 करोड़ रुपये, हरिद्वार में 98462 किसानों को 62.06 करोड़ वहीं, नैनीताल में 46826 किसानों को 29.95 करोड़ मिले हैं। पौड़ी के 53011 किसानों को 36.66 करोड़, पिथौरागढ़ के 51208 किसानों को 36.29 करोड़, बागेश्वर के 26798 किसानों को 17.94 करोड़, चमोली के 40462 किसानों को 28.55 करोड़ और चंपावत के 31721 किसानों को कुल 21.28 करोड़ की धनराशि मिली है।
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *