पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह के भी संकट मोचक बने अजीत डोभाल

पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह के भी संकट मोचक बने अजीत डोभाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकट मोचक माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने एनएसए डोभाल की मोदी सरकार में अहमियत बताते हुए कहा कि खुद मैंने ही अजीत डोभाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकट मोचक माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने एनएसए डोभाल की मोदी सरकार में अहमियत बताते हुए कहा कि खुद मैंने ही अजीत डोभाल से विनती की थी कि आप जाइए और दिल्लीपुलिस का मनोबल बढ़ाइए। मैं इसलिए नहीं गया क्योंकि मेरे जाने से पुलिस मेरे पीछे लगती और पुलिस दंगे रोकने में अपने बल को नहीं लगा पाती ऐसे में अजीत डोभाल को भेजा गया।
गौरतलब है कि दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद एनएसए डोभाल ने 26 फरवरी को लोगों के बीच जाकर स्थिति को संभालने और पुलिस का मनोबल बढ़ाने की पहल की थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचने के बाद डोभाल ने लोगों के घरों का दरवाजा खटखटाया और उनसे बाहर आने को कहा। एनएसए ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। आपकी सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डोभाल को देखकर भयभीत लोगों के चेहरों पर थोड़ी राहत दिखी। कई जगहों पर तो लोगों ने डोभाल के पहुंचने पर भारत माता की जय के नारे लगाए। एनएसए डोभाल ने लोगों से कहा कि हम हम सब भारतीय हैं। हमें आपसी बैर नहीं रखना है। यह देश हमारा है इसलिए हम सबको इसे संभालना है। कई लोगों ने डोभाल से कहा कि अब आप गए हैं, तो हमें उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा।

डोभाल ने कहा था कि लोगों में एकता की भावना है। कुछ अपराधी तत्व इस तरह की हरकतें करते है, उन्हें अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस यहां है और अपना काम कर रही है। हम यहां गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के आदेश पर आए हैं। यहां पर बिल्कुल अमन होगा। डोभाल के सामने आकर लोगों ने अपना दुख-दर्द बयां किया। कोई कह रहा था कि उसकी दुकान जल गई तो कोई कह रहा था कि उसके अपने को गंभीर चोट आई है। एनएसए सभी के कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाते हुए दिखे।

एनएसए ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पीएम मोदी और गृह मंत्रालय के आदेश पर आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ज्यादातर अच्छे लोग होते हैं। 10-20 आधराधिक प्रवृति के लोग होते हैं वही माहौल को खराब करते हैं। अब दिल्ली की जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हिंसाग्रस्त इलाकों में काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।अजीत डोभाल कई गंभीर मौकों का हालात संभाल चुके हैं। डोभाल एक बार फिर उसी रूप में नजर आए जब पिछले साल कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद उन्होंने कर्फ्यू के दौरान लोगों से संवाद कायम किया था।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this