Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्य सूचना आयुक्तों के दायित्वों में फेरबदल
उत्तराखंड न्यूज़

राज्य सूचना आयुक्तों के दायित्वों में फेरबदल

राज्य सूचना आयोग ने राज्य सूचना आयुक्तों के दायित्वों में फेरबदल किया है। नए फेरबदल के मुताबिक मुख्य सूचना आयुक्त नृप सिंह नपलच्याल लोक निर्माण, पर्यटन, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, आवास, नगर विकास, नागरिक उड्डयन, ऊर्जा, सिंचाई, गैरपारंपरिक ऊर्जा, परिवहन, चीनी उद्योग, बायो टैक्नोलॉजी, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा, मुख्य सचिव कार्यालय से जुड़े मामलों की द्वितीय अपीलों और शिकायतों की सुनवाई करेंगे।

राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल गृह एवं कारागार, सतर्कता, राजस्व, आपदा प्रबंधन, वित्त, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, अभियोजन, प्रोटोकॉल, राज्य संपत्ति, राज्य पुनर्गठन, नियोजन, सूचना, पेयजल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।

अनिल कुमार शर्मा उच्च शिक्षा, विद्यालयी एवं माध्यमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण, संस्कृत शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, युवा कल्याण, धर्मस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, चिकित्सा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विकलांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण और श्रम एवं सेवायोजन से जुड़े मामले देखेंगे।

सूचना आयुक्त प्रभात डबराल वन एवं पर्यावरण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, कृषि, कृषि विपणन, कृषि शिक्षा, सहकारिता, गन्ना विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध विकास, न्याय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, रेशम, उच्च न्यायालय, विधायी, संसदीय कार्य एवं भाषा विभागों से जुड़े मामलों की द्वितीय अपील की सुनवाई करेंगे।

इसके अलावा आयुक्तों को आवंटित विभागों से जुड़े निगमों, प्राधिकरणों, समितियों, संस्थाओं, परियोजनाओं, बोडरे, आयोगों आदि की सुनवाई भी संबंधित सूचना आयुक्त ही करेंगे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...