लॉकडाउनः हरक सिंह ने पौड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए

लॉकडाउनः हरक सिंह ने पौड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए

यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है कि दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में उत्तराखंड से भी कई लोग गए थे।अभी तक यह पता नहीं चला है कि उत्तराखंड के ये लोग कहां हैं। जो 280 लोग ‘लापता’ बताए जा रहे हैं, वे देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और हरिद्वार के हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की खातिर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के लिए राज्य सरकार की ओर लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बुधवार को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीडीओ पौडी, एसडीम श्रीनगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ आधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं तथा लॉकडाउन के अनुपालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को साफ कर दिया है कि पौड़ी जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। यह कोरोना से बचाव का सबसे अहम तरीका है।

 

उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सहयोगी कैबिनेट एवं राज्यमंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी आवंटित की हैं। हरक सिंह रावत को पौड़ी का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी देखें – घर पर रहें! नैनीताल, मसूरी में मिले दिल्ली से लौटे कई जमाती

श्रीनगर गढ़वाल का मुख्य केंद्र है। ऐसे में हरक सिंह ने आवश्यक सेवाएं दे रहें स्वास्थ्य तथा पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोरोना बीमारी के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जरूरी तैयारियों के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने श्रीनगर में स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित सीडीओ पौड़ी तथा एसडीएम श्रीनगर को इस बीमारी के रोकथाम के लिए लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए।

यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है कि दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में उत्तराखंड से भी कई लोग गए थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के करीब 280 लोग देश के अलग-अलग राज्यों में तबलीगी जमात के तहत इस्लाम का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। चिंता की बात तो यह है कि अभी तक पता ही नहीं चला है कि उत्तराखंड के ये लोग कहां हैं। जो 280 लोग ‘लापता’ बताए जा रहे हैं कि वे देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तराशी और हरिद्वार के हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this