Home उत्तराखंड न्यूज़ लॉकडाउनः हरक सिंह ने पौड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

लॉकडाउनः हरक सिंह ने पौड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए

lockdown review meeting harak singh order authority to make sure social distancing at any cost

यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है कि दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में उत्तराखंड से भी कई लोग गए थे।अभी तक यह पता नहीं चला है कि उत्तराखंड के ये लोग कहां हैं। जो 280 लोग 'लापता' बताए जा रहे हैं, वे देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और हरिद्वार के हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की खातिर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के लिए राज्य सरकार की ओर लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बुधवार को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीडीओ पौडी, एसडीम श्रीनगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ आधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं तथा लॉकडाउन के अनुपालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को साफ कर दिया है कि पौड़ी जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। यह कोरोना से बचाव का सबसे अहम तरीका है।

 

उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सहयोगी कैबिनेट एवं राज्यमंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी आवंटित की हैं। हरक सिंह रावत को पौड़ी का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी देखें – घर पर रहें! नैनीताल, मसूरी में मिले दिल्ली से लौटे कई जमाती

श्रीनगर गढ़वाल का मुख्य केंद्र है। ऐसे में हरक सिंह ने आवश्यक सेवाएं दे रहें स्वास्थ्य तथा पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोरोना बीमारी के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जरूरी तैयारियों के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने श्रीनगर में स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित सीडीओ पौड़ी तथा एसडीएम श्रीनगर को इस बीमारी के रोकथाम के लिए लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए।

यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है कि दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में उत्तराखंड से भी कई लोग गए थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के करीब 280 लोग देश के अलग-अलग राज्यों में तबलीगी जमात के तहत इस्लाम का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। चिंता की बात तो यह है कि अभी तक पता ही नहीं चला है कि उत्तराखंड के ये लोग कहां हैं। जो 280 लोग ‘लापता’ बताए जा रहे हैं कि वे देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तराशी और हरिद्वार के हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...