Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्मोड़ा चलो मन को दें आदेश… प्रसून जोशी की इस कविता से समझिए लॉकडाउन
अल्मोड़ाउत्तराखंड न्यूज़

चलो मन को दें आदेश… प्रसून जोशी की इस कविता से समझिए लॉकडाउन

prasoon joshi poem on 21 day lockdown

सरकार के साथ-साथ हमारे समाज के प्रबुद्ध वर्ग, जानी मानी हस्तियां, बड़े-बुजुर्ग हर कोई देशवासियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह लड़ाई जीतने के लिए घर में ही रहें। उत्तराखंड के सपूत, प्रसिद्ध गीतकार और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने 21 दिनों के लॉकडाउन पर एक कविता लिखी है। इसमें उन्होंने समझाया है कि आप लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर कितना बड़ा योगदान दे रहे हैं।

हां घर में रहेगा देश, हां घर में रहेगा देश… इस कविता का वीडियो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। #stayhomesavelives हैशटैग के साथ सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा, ‘लॉकडाउन के दौरान घरों में रहना कोई बंदिश नहीं है, कोरोना संकट में घर पर रहना सबसे बड़ी देशसेवा है।’

आप भी पढ़िए प्रसून जोशी की कविता

 

‘हां घर में रहेगा देश, हां घर में रहेगा देश
इस देश को प्यार बुजुर्गों को
यहां खुद से पहले अपने हैं
कर्तव्य यहां पहले आता, और बाद में आते सपने हैं
बस यह ही एक संदेश, हां घर में रहेगा देश
21 दिन का उपवास लिए, 21 दिन का उपवास लिए
जीवन की लंबी सांस लिए, सीमा रेखा ना तोड़ेंगे
एक संयम, एक विश्वास लिए, चलो मन को दें आदेश
हां घर में रहेगा देश
संकल्प नया एक करते हैं, चलो मिलकर पीड़ा हरते हैं
इस देश के रहने वाले तो हर दिन ही तपस्या करते हैं
बढ़ जाने दो ये केश, हां घर में रहेगा देश
हां घर में रहेगा देश’

साभार –

https://www.facebook.com/ThePrasoonJoshi/videos/1152299398449927/

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...