Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एवरेस्ट बेस कैम्प में महिला पर्वतारोहियों से नेपाल सेना प्रमुख की मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

एवरेस्ट बेस कैम्प में महिला पर्वतारोहियों से नेपाल सेना प्रमुख की मुलाकात

नेपाल आर्मी चीफ जनरल सीएमएस गुरूंग ने एवरेस्ट बेस कैम्प में भारतीय सेना की प्रथम महिला पर्वतारोहियों के दल से मुलाकात की और उन्हें एवरेस्ट जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं नेपाल आर्मी, भारतीय लोगों और भारतीय सेना को बधाई देता हूं।

नेपाल में भारतीय राजनयिक श्री जयंत प्रसाद और कर्नल अजय पासबोला ने भी पर्वतारोही दल से भेंट की और उन्हें एवरेस्ट शिखर पर जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर पर्वतारोही दल का नेतृत्व कर रहे कर्नल अजय कोठियाल ने दल को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक फिटनेस आप यहां प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन उसके अलावा मानसिक शक्ति और दृढ़ संकल्प का होना अतिआवश्यक है।

इस 22 सदस्यीय दल में 7 महिला पर्वतारोही भी शामिल है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...