प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ बजे पूरे देश में एक साथ दीपक जलाए गए। लोगों ने दीपक जलाकर कोरोना के संक्रमण के खिलाफ अपनी सामूहिक एकजुटता का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी की अपील का व्यापक असर दिखा और लोगो ने अपने घरों में प्रकाशोत्सव मनाया। रात के ठीक नौ बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दीं और अपने घरों की बालकनी, गेटों पर दीपक जलाने शुरू कर दिए। देश में एक साथ करोड़ों हाथों में मोबाइल फोन की फ्लैश लाइटें भी रोशन हुईं। कई जगह लोगों ने पटाखे भी छोड़े। घरों-मंदिरों से रात नौ बजे शंख, घंटे-घड़ियाल बजने की आवाजें गूंजती रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोककल्याण मार्ग में दीपक जलाया।
Delhi: PM Narendra Modi lights a lamp after turning off all lights at his residence. India switched off all the lights for 9 minutes at 9 PM today & just lit a candle, 'diya', or flashlight, to mark India's fight against #Coronavirus as per his appeal. pic.twitter.com/apLIVmMCTf
— ANI (@ANI) April 5, 2020
#WATCH Delhi: PM Narendra Modi lights a lamp after turning off all lights at his residence. India switched off all the lights for 9 minutes at 9 PM today & just lit a candle, 'diya', or flashlight, to mark India's fight against #Coronavirus as per his appeal. pic.twitter.com/9PVHDlOARw
— ANI (@ANI) April 5, 2020
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सलाकार और उत्तराखंड के सपूत भास्कर खुल्बे ने एक विशेष कविता लिखी है।

आज दीवाली का नवल रुप,
है वह लक्ष्मण रेखा वाली।
दीप तेल बाती सहेज लो,
अभी नव रोशनी बिखेरनी है आली।
मन केंद्रित हो ध्यानबद्ध रहे,
आराधना में हमारे हो महाकाली।
संहार हो निगोड़े इस वायरस का,
संगठित भारत हो और शक्तिशाली।
– भास्कर खुल्बे, सलाहकार प्रधानमंत्री
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सीएम आवास में दीपक जलाए और कोरोना के खिलाफ भारतवासियों की एकजुटता प्रदर्शित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संघर्ष में इससे अवश्य ही हम सभी का उत्साह बढ़ेगा। पूरे देश ने जिस संयम और एकजुटता का परिचय दिया है, वह प्रेरणादायक है। हम अपने आत्मबल की शक्ति से कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में जरूर जीतेंगे। बस हमें निराश नहीं होना है, धैर्य और संयम बनाए रखना है, घर पर रहना है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना है। राज्य के मैदानी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में लोगों ने दीपक जलाए और कोरोना के खिलाफ अपने प्रण का प्रदर्शन किया। देश भर में कोरोना संक्रमण के चलते 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। उत्तराखंड में अभी तक कोरोना संक्रमण के 26 मामले सामने आ चुके हैं।
https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/916201038821125/
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक जलाकर भारतीयों की एकजुटता प्रदर्शित की।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath joined the Nation in lighting up Diyas 🪔 #9pm9minutes
Report:Aditya pic.twitter.com/zEdH8KYJQl— All India Radio News (@airnewsalerts) April 5, 2020
प्रधानमत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर देश की जनता से अपील की थी कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे से 9 मिनट तक अपने घरों की लाइट बंद कर दें और बालकनी या दरवाजे पर दीपक, कैंडल जलाएं। उन्होंने यह भी कहा था कि आप अपने मोबाइल की टॉर्च भी जला सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसा करने से संकट के इस समय में देश में एकजुटता की भावना प्रबल होगी।


Leave a comment