5 अप्रैल को रात 9 बजे माता श्री मंगला के नेतृत्व में हंस फाउंडेशन के लोगों ने दीये जलाए और इस संकट की घड़ी में देशवासियों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि देश का प्रमुख दानदाता समूह हंस फाउंडेशन लॉकडाउन के समय गरीबों और असहायों की मदद के लिए लगातार राहत पहुंचा रहा है।
माता श्री मंगला जी और भोले जी महाराज के फाउंडेशन की ओर से पिछले 15 दिनों से लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद की जा रही है। इसके लिए माता मंगला जी के निर्देश पर उत्तराखंड में ऑपरेशन नमस्ते चलाया जा रहा है।
देशभर में फंसे हजारों लोगों तक हंस फाउंडेशन ‘ऑपरेशन नमस्ते’ के तहत उनके पास तक मदद पहुंचा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी इस पहल की सराहना की है।
गरीब बेसहारा लोगों को आटा, चावल, दाल और अन्य खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।
लॉकडाउन में दिहाड़ी श्रमिकों की रोजी-रोटी बंद हो गई है। ऐसे में फाउंडेशन की ओर से इन लोगों का ख्याल रखा जा रहा है।
उत्तराखंड के इलाकों में फाउंडेशन के लोग घर-घर जाकर राहत पहुंचा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए फाउंडेशन डिजिटल इंडिया के तहत मदद पहुंचा रहा है। जिन लोगों तक फाउंडेशन के लोगों का पहुंचना संभव नहीं है, उनके खाते या आसपास की दुकानों को पैसे दिए जा रहे हैं।
हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।