Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में तबलीगी जमात से जुड़े दो और लोग कोरोना पॉजिटिव, आजाद कॉलोनी सील
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देहरादून में तबलीगी जमात से जुड़े दो और लोग कोरोना पॉजिटिव, आजाद कॉलोनी सील

कोरोना संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार के बाद सोमवार को भी देहरादून में दो लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साध ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। कोरोना के रेड जोन में शामिल देहरादून की आजाद कॉलोनी से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद आजाद कॉलोनी को सील कर दिया गया है।

यह भी देखें – पौड़ी के बाद अल्मोड़ा भी कोरोना मुक्त, एकमात्र संक्रमित जमाती भी हुआ ठीक

कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों लोग तब्लीगी जमात के हैं। पश्चिम बंगाल के रहने वाले ये दोनों आजाद नगर कॉलोनी में रह रहे थे। अब इनके संपर्क में आए 21 लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। देहरादून में अब तक चार इलाकों को कोरोना संक्रमण के चलते सील किया जा चुका है।

उधर, हल्द्वानी से आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित जमाती ठीक पाए गए हैं। इनमें से एक कानपुर और दूसरा देहरादून का है। दोनों को भी कभी भी डिस्चॉर्ज किया जा सकता है। डिप्टी एमएस और स्टेट कॉर्डिनेटर कोरोना डॉक्टर एनएस खत्री ने दो जमातियों के ठीक होने की पुष्टि की है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...