Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अभिनेता हेमंत पांडे ने CM रावत से की यह अपील
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अभिनेता हेमंत पांडे ने CM रावत से की यह अपील

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता हेमंत पांडे ने कोरोना के खिलाफ जंग में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना के काफी कम केस सामने आए हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द राज्य पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त हो जाएगा। इससे आगे के दरवाजे खुल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार का ध्यान कुछ प्रमुख मसलों की ओर आकृष्ट करने की कोशिश की है।

अभिनेता ने सीएम से निवेदन करते हुए कहा कि मैं मुंबई, इंदौर, गुजरात समेत पूरे देश में फंसे प्रवासी उत्तराखंडियों की तरफ से अनुरोध करना चाहता हूं कि कहीं न कहीं उन लोगों की उम्मीदें भी आपसे बढ़ने लगी हैं। कोरोना संकट में उनमें निराशा के बादल छाए हैं। बॉलीवुड ऐक्टर ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से हर क्षेत्र में मिलने वाली मदद कोई नहीं भूला है लेकिन इस समय मुंबई समेत देश के कई शहरों में ऐसी स्थिति हो गई है कि उनकी चिंता लाजिमी है। वे अमीर नहीं हैं, अपने परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से बाहर जाकर अपने घर-परिवार की भी देखभाल कर रहे हैं। होटल या अन्य जगहों पर काम करने वाले युवाओं को चिंता सताने लगी है। उत्तराखंड की कई संस्थाएं और फाउंडेशन काम कर रहे हैं लेकिन आपसे उम्मीदें ज्यादा हैं। उत्तराखंड भवन है और आप वहां से कोई भी गतिविधि संचालित कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सबक सबको मिला है। ‘अपने घर की रोटी भली’ वाला भाव लोगों के मन में आ रहा है। लेकिन उस भाव तक पहुंचने के लिए आपसे उम्मीद है। लोगों को किस तरह से राशन, पानी आदि पहुंचाया जाए, जिससे वे जिंदा रह सकें। आने वाले सम-विषम परिस्थितियों के लिए तैयारी करनी होगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आप उन लोगों के भी मुख्यमंत्री हैं जो प्रदेश के बाहर रहकर जी रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles