अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं

अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं

अवैध मदरसों की जांच, सील करने, सम्बन्धित नियम प्रावधानों के सम्बन्ध में उत्तराखंड सरकार के मदरसोें को मान्यता देने वाले उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड में 7 जिलों में कुल 452 वैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।

अवैध मदरसों की जांच, सील करने, सम्बन्धित नियम प्रावधानों के सम्बन्ध में उत्तराखंड सरकार के मदरसोें को मान्यता देने वाले उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड में 7 जिलों में कुल 452 वैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून के लोक सूचना अधिकारी से अवैध मदरसों की जांच तथा वैध मदरसों की संख्या के सम्बन्ध में सूचनायें चाही थी। इसके उत्तर में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के लोक सूचना अधिकारी व उप रजिस्ट्रार मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने अपने पत्रांक 01 व 02 से उत्तर व  सूचनायें उपलब्ध करायी है।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद देहरादून में अवैध मदरसों की जांच, मदरसों की संख्या व सूचना से संबंधित कोई भी अपेक्षित अभिलेख  उपलब्ध नहीं है। नदीम को मदरसा बोर्ड ने उपलब्ध कराये गये उत्तराखंड में वैध व मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या के विवरण के अनुसार उत्तराखंड में कुल 452 मदरसे मान्यता प्राप्त तथा वैध हैं। इसमें सर्वाधिक 270 वैध मदरसे हरिद्वार जिले में, दूसरे स्थान में 119 वैध मदरसे जिला उधमसिंह नगर मंें तथा तीसरे स्थान पर 41 मदरसे देहरादून जिले में, चौथे स्थान पर 18 मदरसे नैनीताल जिले में, पांचवें स्थान पर  2 मदरसे चम्पावत जिले में तथा छठे स्थान  पर 1-1 मदरसा अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले में चल रहे हैं। कुल 452 मदरसों में 233 मदरसे तहतानिया (कक्षा 1 से 5 तक स्तर) तथा 165 मदरसे फोकानिया (कक्षा 6 से 8 तक), 46 मदरसे मुंशी व मौलवी (कक्षा 09 व 10 स्तर) तथा 8 मदरसे आलिम अरबी फारसी (कक्षा 11 से 12 तक) शामिल है। प्राइमरी स्तर (तहतानिया) के कुल 233 मदरसों में 27 देहरादून, 12 नैनीताल, 1 अल्मोड़ा, 1 पिथौरागढ़, 142 हरिद्वार, 48 उधमसिंह नगर तथा 2 चम्पावत जिले में संचालित हो रहे है। जूनियर हाई स्कूल (फौकानिया) स्तर के उत्तराखंड में कुल 165 वैध मदरसे संचालित है जिसमें 13 देहरादून, 5 नैनीताल, 104 हरिद्वार, 43 उधमसिंह नगर जिलों में स्थित है।
माध्यमिक (मुंशी व मौलवी) स्तर के उत्तराखंड में कुल 46 वैध मदरसों में 22 हरिद्वार, 24 उधमसिंह नगर जिले में संचालित हो रहे हैं। इन्टर (आलिम अरबी-फारसी) स्तर के उत्तराखंड में कुल 8 मदरसे संचालित है जिसमें 1-1 हरिद्वार व नैनीताल जिले, 2 हरिद्वार जिले तथा 4 उधमसिंह नगर जिले में संचालित है।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2016 तथा उत्तराखंड अशासकीय अरबी और फारसी मदरसा मान्यता विनियमावली 2019 के प्रावधानों के अन्तर्गत मदरसों का रजिस्ट्रेशन तथा मान्यता उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद में दी जाती है। इसके लिये आवेदन मदरसा चलाने के इच्छुक व्यक्ति, रजिस्टर्ड समिति द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद को किया जाता है। मदरसो के लिये निर्धारित मापदंड पूर्ण करने पर मदरसों को मान्यता दी जाती हैं। विनियमावली के अनुसार मदरसों की समिति सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अन्तर्गत रजिस्टर्ड होना आवश्यक है लेकिन वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड मदरसों को भी अस्थाई मान्यता दी जा सकती है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this