Monday , 14 September 2026
Home देश-विदेश CDS रावत की पहल पर अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को तीनों सेनाओं की अद्भुत सलामी
देश-विदेश

CDS रावत की पहल पर अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को तीनों सेनाओं की अद्भुत सलामी

रविवार को कोरोना योद्धाओं को देश की तीनों सेनाओं ने अलग-अलग तरीके से धन्यवाद दिया। भारतीय वायुसेना ने विमान अस्पतालों के ऊपर से पुष्पों की वर्षा करते हुए उड़े तो सेना के बैंड ने अस्पताल के बाहर अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे बहादुर योद्धाओं के सम्मान में धुन बजाई।

देश की सीमाओं की रक्षा में डटे जवान बाहरी दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं पर एक अदृश्य दुश्मन जब हमारे देश में वायरस के रूप में घुस आया तो कोरोना योद्धाओं ने जंग छेड़ दी। ये कोरोना योद्धा (corona warrior) कोई और नहीं, वे डॉक्टर, नर्स, अस्पताल का हर स्टाफ, पुलिसकर्मी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में जुटे कर्मचारी समेत हर वो शख्स है जो इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की जिंदगियां बचाने में लगा है।

ऐसे में मोर्चे पर तैनात हमारी तीनों सेनाओं ने आज अद्भुत, अविस्मरणीय तरीके से इन कोरोना योद्धाओं को सैल्यूट किया है। उत्तराखंड के सपूत और सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) की पहल पर तीनों सेनाओं द्वारा देश के कई शहरों में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में अस्पतालों पर पुष्पों की वर्षा की गई।

कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए रविवार को भारतीय वायुसेना के विमान श्रीनगर, लेह से लेकर तिरुवनंतपुरम तक अस्पतालों के ऊपर से उड़े और फूलों की बारिश कर अपने अंदाज में डॉक्टरों और पूरे मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीडीएस रावत और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की थी। तीनों सशस्त्र सेनाएं अपने-अपने तरीके से कोरोना वॉरियर्स का सम्मान कर रही हैं। शनिवार शाम को नौसेना ने अपने पोतों को रोशन किया था।

उधर, दिल्ली स्थित पुलिस मेमोरियल पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://twitter.com/DDNewslive/status/1256809887268405249?s=20

भारतीय सेना ने आज के दिन अपने ट्विटर हैंडल से कोरोना योद्धाओं को समर्पित एक वीडियो भी शेयर किया है, जो निश्चित तौर पर कोरोना योद्धाओं के प्रति आपका सम्मान और बढ़ा देगा। सेना ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि कोविड-19 को हराने के लिए पूरा देश एकजुट है।

https://twitter.com/adgpi/status/1256758465306869760?s=20

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles