Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी की बेटी बनी सेना में मेजर जनरल, देवभूमि के लिए गौरव का क्षण
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वालहमारी फ़ौज

पौड़ी की बेटी बनी सेना में मेजर जनरल, देवभूमि के लिए गौरव का क्षण

उत्तराखंड की दो बेटियां और बहनें सेना में टॉप पोस्टों पर हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा की रहने वाली स्मिता देवरानी और अनीता देवरानी की। पूरे उत्तराखंड को इन दोनों बहनों पर नाज है। ये उत्तराखंड की लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आपको बता दें कि दोनों बहनें अभी तक सेना में ब्रिगेडियर थीं। अब ब्रिगेडियर स्मिता देवरानी (Smita Devrani) को सेना (Indian Army) में मेजर जनरल बनाया गया है। दोनों बहनें सेना की चिकित्सा शाखा से जुड़ी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/B_t2CJPp-ov/?igshid=pz2qb0h42mcq

उनके गांव के लोगों ने इस पर खुशी जताई है। स्मिता उत्तराखंड की पहली महिला मेजर बनी हैं। पहाड़ आज अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। ग्राम डुंडेख (डाडामंडी) से ताल्लुक रखने वाली स्मिता देवरानी की बहन अमिता देवरानी भी भारतीय सेना में ब्रिगेडियर हैं। अमिता देवरानी अभी कॉलेज ऑफ नर्सिंग AFMC पुणे की प्रिंसिपल हैं। दोनों बहनें सेना में कई अहम पदों पर रही हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...