Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हंदवाड़ा मुठभेड़: अल्मोड़ा का लाल दिनेश शहीद, देवभूमि से दो दिन में तीन कुर्बानियां
उत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ा

हंदवाड़ा मुठभेड़: अल्मोड़ा का लाल दिनेश शहीद, देवभूमि से दो दिन में तीन कुर्बानियां

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद 25 साल के लांस नायक दिनेश सिंह अल्मोड़ा के ध्याड़ी क्षेत्र के मिरगांव के रहने वाले थे। उनके पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। दिनेश दो बहनों के इकलौते भाई थे।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी, दो जवान और जम्मू-कश्मीर का एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। हंदवाड़ा के एक घर में छिपे आतंकी फायरिंग कर रहे थे। खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। 21 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा इस अभियान को लीड कर रहे थे। उनके साथ RR के मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश सिंह भी थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शकील काजी भी इस अभियान का हिस्सा थे।

इस अभियान में शहादत देने वालों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा के ध्याड़ी क्षेत्र के मिरगांव के रहने वाले दिनेश सिंह भी हैं। महज 25 साल के दिनेश अविवाहित थे। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता गोधन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। दिनेश की शहादत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक है।

यह भी देखें – पाकिस्तान की बेवजह गोलाबारी में उत्तराखंड के दो सपूत शहीद

पीएम मोदी बोले, बलिदान नहीं भूलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निजी एकाउंट से एक ट्वीट में कहा, ‘हंदवाड़ा में मारे गए हमारे सैनिकों और सुरक्षा बलों को नमन। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्‍होंने हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर राष्‍ट्र की बिना थके सेवा की। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवदेनाएं।’

CDS जनरल बिपिन रावत ने भी शहादत को किया सलाम

चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने हंदवाड़ा मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सैन्यकर्मियों को सलाम किया है। जनरल रावत ने कहा कि हंदवाड़ा का ऑपरेशन सुरक्षा बलों की लोगों की जिंदगियां बचाने की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। जनरल रावत ने कहा, ‘आर्म्‍ड फोर्सेज उनकी बहादुरी पर गर्व करती हैं, उन्‍होंने सफलतापूर्वक आतंकियों का सफाया किया। हम उन वीर जवानों को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।’

एक दिन पहले ही पाकिस्तान की गोलाबारी में पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के नाली गांव के शंकर सिंह और मुनस्यारी के गोकर्ण सिंह ने शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार को ही पैतृक आवास पहुंचा।

शहीद शंकर सिंह का पार्थिव शरीह गंगोलीहाट पहुंचा।

 

शहीद गोकर्ण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुनस्यारी पहुंचा। 

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles