ठेकों पर उमड़ रही भारी भीड़ को रोकने के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगे शराब के दाम!

ठेकों पर उमड़ रही भारी भीड़ को रोकने के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगे शराब के दाम!

शराब की दुकानों पर लग रही लंबी कतारों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार भी कीमतों में 60 प्रतिशत तक का इजाफा करने पर विचार कर रही है। इससे राज्य सरकार को अपना राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत जरूरी वस्तुओं की बिक्री की छूट के साथ हुए। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली तस्वीरें शराब की दुकानों के बाहर से आईं। 40 दिन से ज्यादा समय से शराब की बिक्री पर लगी रोक हटने के बाद लोग दुकानों पर टूच पड़े।  शराब की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की  अनिवार्यता के नियम की धज्जियां उड़ाई गईं, उसने हर राज्य सरकार को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने और ज्यादा राजस्व जुटाने के लिए उत्तराखंड सरकार शराब के दाम में 60% अतिरिक्त कर लगाने पर विचार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर इस पर विचार हो रहा है और अगर शराब की दुकानों पर भीड़ इसी तरह जारी रही तो इससंबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड में शराब के दाम में 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। दिल्ली सरकार पहले ही लॉकडाउन के दौरान शराब  पर 70 प्रतिशत कोरोना टैक्स बढ़ाने का फैसला कर चुकी है।

 

हिल-मेल ने आबकारी विभाग में अपर आयुक्त पीएस गर्ब्याल से कीमतों में इजाफे के बारे में जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन के स्तर से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। अगर यह आता है तो विभाग इस संबंध में कदम उठाएगा।

पढ़ें: लॉकडाउन 3 में मिली छूट तो शराब की दुकानों पर ‘लूट’

दरअसल, उत्तराखंड सरकार ऐसा कर एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश में है। एक तरफ शराब की कीमतें बढ़ाने से सरकार का खजाना बढ़ेगा तो वहीं दुकानों के बाहर जमा होने वाली भीड़ भी कम होगी।

उत्तराखंड के कई शहरों में शराब की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होने से प्रदेश के कई अधिकारियों और नेताओं ने चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो सवाल भी उठाने लगे कि ठेके खुलवाने की जरूरत ही क्या थी। अगर कोरोना का संक्रमण फैलने लगेगा तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

ई-रैबार : उत्तराखंड पुलिस के DG अशोक कुमार बोले, हमने हाथ जोड़ लॉकडाउन का पालन करवाया

आपको बता दें कि प्रदेश में शराब की 628 दुकानें स्वीकृत हैं। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने 3600 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया है। 451 दुकानों की नीलामी हो चुकी है, शेष दुकानों की नीलामी भी जल्द किए जाने की योजना है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this