CDS रावत बोले- सेना को दर्शनी रौथाण के दान पर गर्व, ये वक्त उनके नक्शेकदम पर चलने का

CDS रावत बोले- सेना को दर्शनी रौथाण के दान पर गर्व, ये वक्त उनके नक्शेकदम पर चलने का

कोरोना से लड़ाई में देश का हर शख्स एक योद्धा है। कोई गरीबों को खाना खिला रहा है, कोई दिन-रात ड्यूटी कर रहा है जिससे जानलेवा वायरस से लोगों की जान बचाई जा सके। ऐसे वक्त में उत्तराखंड की एक 80 साल की दादी ने जो किया वह मिसाल बन चुका है।

उत्तराखंड के अगस्त्यमुनि की रहने वाली दर्शनी देवी की पूरे देश में चर्चा है। प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने उनकी इस भावना को सलाम किया है। 1965 की जंग में दुश्मन से लोहा लेते दर्शनी देवी रौथाण के पति शहीद हो गए थे और अब अपने देश पर आए इस अदृश्य संकट में उन्होंने अपनी पाई-पाई न्यौछावर कर दी है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) ने दर्शनी देवी का जिक्र करते हुए कहा कि हर किसी को उनके नक्शेकदम पर चलने की जरूरत है। आपको बता दें कि बुजुर्ग दादी दर्शनी देवी ने दानवीरता की मिसाल कायम की है। दर्शनी देवी जी ने अपनी पेंशन से बचाकर रखे पूरे 2 लाख रुपये खुशी-खुशी पीएम केयर्स फंड में दान कर दिए। वह घर से पैदल चलकर 10 किमी बैंक आईं और फिर सारा पैसा देश के नाम कर दिया।

पढ़ें: हंस फाउंडेशन ने कोरोना से मुकाबले को दान किए 4 करोड़

दर्शनी देवी के इस बड़े योगदान की सराहना करते हुए सीडीएस रावत ने कहा, ‘हमें श्रीमती दर्शनी देवी पर गर्व है। हम लोगों को भी उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए उदाहरण का अनुकरण करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि अगर हम योगदान नहीं कर सकते तो कम से कम हमें अपना टैक्स जरूर चुकाना चाहिए और इससे बचने का रास्ता नहीं ढूंढना चाहिए।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दर्शनी जी की तस्वीर ट्वीट करते हुए नमन किया है।

हंस फाउंडेशन का 4 करोड़ का महादान

उधर, लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद कर रहे उत्तराखंड के सबसे बड़े दानदाता समूह हंस फाउंडेशन ने पीएम केयर्स फंड में 4 करोड़ रुपये दान किए हैं। सीडीएस जनरल रावत ने फाउंडेशन का आभार जताया है।

पढ़ें: 80 साल की दादी 10 किमी चलीं पैदल और देश को दे दिया सब कुछ

कोविड-19 से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में सहयोग करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस समय देश को मदद की बहुत आवश्यकता है। ऐसे समय में माता मंगला जी ने पीएम केयर्स फंड में चार करोड़ रुपये का सहयोग किया है। यह निश्चित ही देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग है।

 

माता मंगला जी ने अपने संदेश में कहा है कि आज जब देश महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है। देश के कमजोर तबके के लोगों को इस संक्रमण के चलते कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते आम लोगों का जीवन ठहर सा गया है। देश की रफ्तार रुक गई है। इस संकट के समय में देश को बहुत मदद की आवश्यकता है। ऐसे समय में हम एक छोटी सी मदद के माध्यम से देश की सेवा में भागीदारी निभा पा रहे है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this