Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून corona cases LIVE: उत्तराखंड में अब तक आए कोरोना के 12 नए मामले
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

corona cases LIVE: उत्तराखंड में अब तक आए कोरोना के 12 नए मामले

लॉकडाउन-4 समाप्त होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। केंद्र सरकार से जो संकेत मिल रहे हैं उसके तहत लॉकडाउन आगे बढ़ाने की संभावना नहीं है। हालांकि प्रवासियों के आने से उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आज भी कोरोना के एक दर्जन मरीज आ चुके हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी रिपोर्ट (corona in uttarakhand update) आनी बाकी है। उससे पहले ही 12 नए केस सामने आ चुके हैं। राजधानी देहरादून में गुरुवार को सब्जी मंडी के तीन और आढ़तियों सहित कुल 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए।

दिल्ली से आए चौखुटिया के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 491 पहुंच गई है। इन सभी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निरंजनपुर मंडी में तीन और आढ़तियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद खलबली मच गई है।

पढ़ें- उत्तराखंड में भी गर्मी में छूटे पसीने, आज कहां-कहां मिलेगी राहत

मंडी के पहले से बंद हिस्से में दो पॉजिटिव मरीजों की दुकानें हैं, जबकि एक मरीज की दुकान दूसरे हिस्से में होने के कारण सील की जा रही है। आसपास की दुकानों को और पूरे मंडी परिसर को नए सिरे से सेनेटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

पढ़ें- अल्मोड़ा में क्वारंटीन सेंटर बने स्कूल की मनमोहक तस्वीर देखिए

आपको बता दें कि एक दिन फल और एक दिन सब्जी की मंडी चलाने पर भी विचार चल रहा है, जिससे भीड़भाड़ कम किया जा सके। प्रदेश में आज दोपहर 1 बजे तक कुल 12 कोरोना मरीज सामने आ गए हैं।

नैनीताल जिले के रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित युवक की मौत हो गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती रुद्रप्रयाग के रहने वाले युवक की भी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। हरिद्वार जिले के कलियर में क्वारंटीन किए सात प्रवासियों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें पांच रुद्रप्रयाग के और दो चमोली के हैं। इनमें से कुछ लोग मुंबई से लौटे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...