Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सोनू सूद अब उत्तराखंडियों की मदद के लिए आगे आए…फ्लाइट से भेजा घर
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सोनू सूद अब उत्तराखंडियों की मदद के लिए आगे आए…फ्लाइट से भेजा घर

लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब उत्तराखंड के लोगों के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को घर पहुंचा चुके सोनू सूद ने मुंबई से कई उत्तराखंडियों को विमान के जरिये भेजने की व्यवस्था की। उन्होंने एयरपोर्ट पर खुद जाकर प्रवासियों को भेजने की तैयारियों को परखा और लोगों से बात भी की।

उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है, इसमें लिखा है, मुंबई टू उत्तराखंड, स्टे होम, स्टे सेफ। इस वीडियो में उत्तराखंड आ रही एक महिला कहती सुनाई दे रही है, ‘हम काफी दिनों से अपने घर जाने के लिए परेशान थे, आज सोनू सूद की वजह से हम घर जा पा रहे हैं। थैंक्यू सोनू सूद।’ इसमें एक अन्य महिला कह रही है कि सोनू सूद हमें घर भेज रहे हैं और हम आकर सोनू सूद को राखी बांधेंगे।

सोनू सूद ने इस दौरान खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर लोगों को भेजे जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कहां से हो और क्या काम करते हो। जब कुछ लोगों ने कहा कि वे सभी होटलों में काम करते हैं, तो सोनू सूद बोले, जब लौटकर आओ तो खाना जरूर खिलाना।

गौरतलब है कि सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को सोशल मीडिया के जरिये मदद करने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके इस काम की लगातार प्रशंसा हो रही है।

 

https://www.facebook.com/ActorSonuSood/videos/300783447723080/?t=0

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...